जवाहर मार्केट में बड़ी रैली की अनुमति न दे प्रशासन…चेंबर ने ट्रैफिक DSP से मुलाकात… अपनी मांगों को लेकर दिया पत्र… आगजनी की घटना के बाद एहतियात बरतने दिया ये तर्क

भिलाई। गत दिनों पावर हाउस जवाहर मार्केट में भारत जीन्स में हुई आगजनी की घटना के बाद आज भिलाई चेम्बर के प्रतिनिधिमण्डल ने बाजार में बड़ी रैलियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा। भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र के नेतृत्व में आज चेम्बर प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधीश के नाम ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर बाजार की गलियों की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया औऱ बताया कि इन मार्गों से चार पहिया वाहन तक गुजरना मुश्किल है, ऐसे में रैली निकालने की वजह से यहां बड़ी अव्यवस्था होती है। व्यापारियों की मांग पर ट्रैफिक डीएसपी सिंह ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए इस विषय पर उनसे चर्चा की।

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने बताया कि पावर हाउस क्षेत्र अंतर्गत, जवाहर मार्केट एवं सर्कुलर मार्केट जिले के पुराने एवं व्यस्ततम बाजारों में से एक है। 50 वर्ष से भी अधिक वर्ष पुराने होने की वजह से बाजार के सभी मार्ग संकरे हैं, और जिनका चौड़ीकरण किया जाना भी अब संभव नहीं है। इन मार्गों से चार पहिया वाहन तक निकलना भी बहुत मुश्किल है, ऐसे में यहां से धार्मिक रैली या किसी भी प्रकार की बड़ी रैली निकलने से न केवल व्यापारियों को बल्कि ग्राहकों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मिश्र ने बताया कि इन रैलियों के दौरान डीजे चलाने और आतिशबाजी करने के चलते पूर्व में भी बाजार में प्रतिष्ठानों के कांच टूटने और आगजनी की छोटी घटनाएं घटित हो चुकी हैं। वहीं 14 सितंबर की रात्रि रैली की आतिशबाजी के कारण ही भारत जीन्स में एक बड़ी आगजनी की दुर्घटना हो गई जिसमें प्रतिष्ठान संचालक को लगभग 35 लाख का नुकसान हुआ, वहीं आसपास के प्रतिष्ठानों को भी आर्थिक क्षति हुई है। जिसके बाद से व्यापारियों की मांग है कि जवाहर मार्केट भाटिया बैग से लेकर पाऱख ज्वेलर्स होते हुए राधाकृष्ण होटल तक के मार्ग को रैलियों के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाये।

प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से शिवराज शर्मा, सुरेन्द्र कपूर, नरेश छाबड़ा, ओम प्रकाश शर्मा, राजाराम जादव, राकेश मल्होत्रा, विनय सिंह, सुधाकर शुक्ला, विनोद प्रसाद, सुनील मिश्रा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...