बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या: उधार के चक्कर में भाई ने ने ही कर दी हत्या… बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से किए कई वार… जमीन को लेकर भी चल रहा था विवाद

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की हत्या उसके ही ममेरे भाई ने कुल्हाड़ी से मारकर की है। बताया जा रहा है की दोनोके बीच उधार पैसों को ललेकर विवाद था। इसके अलावा जमीन विवाद के चलते भी आरोपी नाराज था। जिसके बाद उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। मामला नांदघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नांदघाट के निषाद पारा में बुधारी निषाद(76) अपने परिवार के साथ रहता था। उसी गांव में उसका ममेरा भाई रामअवतार निषाद(70) भी रहता था। पता चला है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। बुधारी ने रामअवतार के पिता से कई साल पहले 1 लाख रुपए कर्ज लिए थे। मगर उसे वापस नहीं किया था। इसके अलावा जमीन बंटवारे के बाद रामअवतार की जमीन पर भी कब्ज कर लिया था। बुधारी ने रामअवतार के खेत में लगे पेड़ को भी काट दिया था।

इधर, शुक्रवार सुबह के वक्त बुधारी निषाद किसी काम से गांव से महामाया मंदिर के पास गया था। उसी दौरान वहां पर रामअवतार भी पहुंच गया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। फिर रामअवतार ने कुल्हाड़ी उठाया और बुधारी के सिर और शरीर में टंगिए से कई बार वार किए। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने पुलिस को इस घटनाक्रम को देखा था। उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुधारी की खून से लथपथ लाश को बरामद किया। फिर लाश को पीएम के लिए भेजा गया था। आरोपी की तलाश भी शुरू की गई। जिसमें आरोपी अपने ही घर में मिला है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि बुधारी के मेरे जमीन में कब्जा करने और पैसे नहीं लौटाने के चलते मैं परेशान था। वो मुझे बर्बाद करना चाहता था। इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...