KV ग्रुप ने धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा जयंती, विधि विधान से की पूजा… स्कूल के सभी टीचर्स ने इंडस्ट्री का विजिट कर जताया हर्ष

भिलाई नगर। केव्ही ग्रूप ने रविवार, 17 सितंबर को अपने औद्योगिक संस्थानों कन्हैया स्टील इंडस्ट्री और केव्हीपी केबल एंड वायर्स में विश्व निर्माता भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई। पं.मोनू महाराज ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। चेयरमैन के.के. झा, प्रिंसिपल मेडम विभा झा, डायरेक्टर निश्चय झा एवं श्रृष्टि झा ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा एवं आरती की। मंत्रोचार के साथ हवन में भाग लिया। इस अवसर पर केएच ग्रूप ऑफ स्कूल्स के सभी टीचर्स ने भी पूजा में भाग लिया।

इस अवसर पर चेयरमैन झा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया के सबसे पहले इंजीनियर के रूप में जाना जाता है। भगवान विश्वकर्मा का मतलब यानी कि सृजन का निर्माण, इन्होंने सृष्टि निर्माण में त्रिलोकी के सबसे बड़े भगवान में एक साक्षात ब्रह्माजी की भी सहायता की थी। इन्होंने ही देवी देवताओं के अस्त्र-शस्त्र, नगर, और घरों का भी निर्माण किया। भगवान विश्वकर्मा एक प्रसिद्ध ज्ञानी ऋषि और शिल्पकार थे। आज वो हमारे साथ नहीं लेकिन वो हर एक व्यक्ति के जीवन में कला के रूप में दिखाई देते हैं।

पूजा समाप्ति के पश्चात डायरेक्टर निश्चय झा ने स्कूल के सभी टीचर्स को इंडस्ट्री का विजिट कराया। यहां लगे हैवी एवं स्माल टूल्स की जानकारी दी तथा होने वाले प्रोडक्शन को विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने तैयार होने वाले प्रोडक्ट की भी जानकारी दी। इंडस्ट्री विजिट पर सभी टीचर्स ने हर्ष जताया। अंत में इंडस्ट्री के सभी श्रमिकों एवं स्टाफ को चेयरमैन झा एवं उनकी बड़ी भाभी सीता झा ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात सभी को प्रसाद एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से समाजसेवी अनिल सिंह, लल्लन तिवारी, पत्रकार अरविंद सिंह एवं यशवंत साहू, ग्रूप के पीआर रवि शर्मा सहित स्कूल के टीचर्स, ग्रुप के श्रमिक एवं स्टाफ काफी संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...