भेंट-मुलाकात का अगला चरण बालोद जिले में: 18 से 21 सितंबर तक बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम बघेल… गुण्डरदेही सहित इन विधानसभा क्षेत्र में करेंगे आमजनता से भेंट-मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 18 से 21 सितंबर तक बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 18 सितंबर को बालोद जिले के विधानसभा क्षेत्र गुण्डरदेही, 19 सितंबर को डौण्डीलोहारा एवं 20 सितंबर को संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से सीधे रू-ब-रू होंगे। मुख्यमंत्री तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में लोगों से भेंट-मुलाकात करने के साथ ही शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा और फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल इस दौरान विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट-मुलाकात, मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा तथा विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन रात्रि विश्राम भी करेंगे। मुख्यमंत्री 21 सितंबर को बालोद से रायपुर लौट आयेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आमजनता से भेंट-मुलाकात के अभियान की शुरुआत 4 मई से की है। मुख्यमंत्री अब तक भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 15 जिलों के 31 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके है, जिसमें सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा, बस्तर संभाग की 12 विधानसभा, बिलासपुर संभाग गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा तथा रायगढ़ जिले के रायगढ़, लैलूंगा, खरसिया एवं धरमजयगढ़ विधासभा शामिल हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने संपर्क-संवाद-समाधान के ध्येय के साथ अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता से सीधी बात और उनकी समस्याओं को जानकर उनका निराकरण भी कर रहे हैं। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जनता-जनार्दन की मांग पर मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए घोषणाएं भी कर रहे हैं। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में रात्रि विश्राम करने के साथ ही विभिन्न समाज एवं संगठनों के लोगों से भी मुलाकात कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...