अजब-गजब: बेटे के लिए लड़की देखने गई मां खुद बन गई ‘दुल्हन’… 3 बच्चों और पति से तोड़ दिया नाता… जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। कपासन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बेटे के लिये दुल्हन देखने गई मां खुद ही दुल्हन बन गई. तीन बच्चो की मां को अपने से दस साल छोटे युवक से प्यार हुआ तो वह पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी से नाता जोड़ने चली गई.

पुलिस के अनुसार, गांव करजाली निवासी अनिल राव ने 23 अगस्त को अपनी मां के गुम हो जाने की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज करवाई थी. इस पर पुलिस जांच में जुट गई थी.

पता चलने पर अनिल की मां विमला और उसका प्रेमी की एएसआई नंदलाल सैनी ने विवाहिता की काउंसलिग करवाई. इस पर तीन बच्चों की मां विमला ने अपने से दस साल छोटे प्रेमी संग जाने की बात कही.

ऐसे महिला ने बताई कहानी
बताया गया कि विमला अपने बड़े बेटे अनिल की शादी के लिए लड़की देखने के लिए गांव जडोल गई थी. लड़की के भाई नारायण से विमला की आंखें चार हो गईं. दोनों ने फोन पर बातें करना शुरू कर दिया. धीरे धीरे दोनों के दिलों में प्रेम का प्रवाह उमड़ पड़ा और दोनों साथ जीने-मरने की कसम खाते हुए 17 अगस्त को उदयपुर चले गए. दो तीन दिन वहां रहने के बाद दोनों गुजरात चले गए.

इधर पुलिस और युवती के पति तत्परता से विमला की खोजबीन में जुटे हुए थे. इसी दौरान गुजरात होने की सूचना पर विमला का पति गोविन्द राव गुजरात पहुंचा तथा दोनों को थाने में हाजिर किया. इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों और मां-बेटे बेटियो के बीच काउंसलिग करवाई. यहां युवती ने अपने प्रेमी संग जाने और उसी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की, जिस पर पुलिस ने बाद में आवश्यक कार्रवाई कर युवती को रवाना किया, जहां से वह अपने प्रेमी संग गई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...