भिलाइयंस के लिए स्वच्छता लीग शुरू: MIC मेंबर रीता सिंह गेरा के साथ पार्षदों और अधिकारियों ने थामा झाड़ू, गॉर्डन और तालाब किनारे चलाया सफाई अभियान, रीता ने कहा-भिलाई बनेगा कचरा मुक्त शहर

भिलाई। नगर निगम भिलाई में स्वच्छता लीग की शुरुआत हो गई है। स्वच्छता में भिलाई शहर को नंबर-1 बनाने के लिए नगर निगम भिलाई के पार्षदों ने भी कमर कस ली है। इस काम में भिलाई निगम की कांग्रेस पार्षद व एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा भी सक्रिय रूप से आगे आई हैं। उन्होंने नगर निगम भिलाई के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मिलकर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

दरअसल, इंडियन स्वच्छता लीग के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम भिलाई के सभी जोन क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैलियां निकाली गई। भिलाई शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए शपथ लिया गया। जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी झाड़ू लेकर कचरों की सफाई की। देश में पहली बार इंटरसिटी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। भिलाई में भी हमर भिलाई के नाम से टीम का गठन किया गया है।

स्वच्छता में नंबर-1 बनाएंगे: रीता
एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, हम स्वच्छता में नंबर-1 आएंगे। इस काम में सभी की सहभागिता जरूरी है। अब तक इंदौर समेत कई शहरों का नाम आता है लेकिन हम भिलाइयंस संकल्प लेते हैं अब कि अब भिलाई की बारी है।

लीग में इन्होंने भी लिया भाग
महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के अपील पर आज सभापति गिरवर बंटी साहू, स्वच्छता विभाग के प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, महापौर परिषद के सदस्य आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गवई, रीता सिंह गेरा, मन्नान गफ्फार खान, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या व जलंधर सिंह, स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर धनराज पांडे, पार्षद हरिओम तिवारी, एन शैलजा राजू, इंजीनियर सलमान, ईश्वरी नेताम, सेवन ठाकुर ने लोगो के साथ मिलकर स्वच्छता संबंधित गतिविधियां अपनाते हुए जन जागरूकता प्रसारित किया।

इस दौरान अधिकारियों में विशेष रूप से जोन आयुक्त मनीष गायकवाड सहायक अभियंता आलोक पसीने, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सुदामा परघनिया, अंकित सक्सेना, महेश पांडे, वीके सैमुअल, अनिल मिश्रा एवं स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र बंजारे, पीआईयू शुभम पाटनी एवं अभिनव ठोकने आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...