भिलाई में डोंगरगढ़ पदयात्रियों के लिए लगेगा भव्य सेवा पंडाल: खुर्सीपार में सेवा पंडाल और दुर्गा दरबार के लिए पार्षद दया सिंह ने कलेक्टर-SP समेत प्रशासनिक अधिकारियों को दिया आमंत्रण

  • पहली बार भव्य सेवा पंडाल लगने जा रहा है
  • पदयात्रियों को मिलेंगी सभी सुविधा

भिलाई। पहली बार नवरात्रि के अवसर पर खुर्सीपार में भव्य सेवा पंडाल लगाया जा रहा है। यह सेवा पंडाल भव्य होगा। क्योंकि ऐसा पंडाल पूरे भिलाई में कहीं नहीं है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह की पहल से इस बार नवरात्रि में भव्य सेवा पंडाल लगने जा रहा है। इस सेवा पंडाल में मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मंदिर जाने वाले पदयात्रियों को सारी चीजों की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पूरी तैयारी हो गई है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी जा रही है।

भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि ये पहला मौका है जब खुर्सीपार में पदयात्रियों के लिए सबसे भव्य सेवा पंडाल लगने जा रहा है। माता के भक्तों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए उचित प्रबंधन ने हमारी समिति ने कर लिया है। सेवा पंडाल में आमंत्रण के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव समेत प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रण कार्ड दिया गया। अधिकारियों ने आश्वास्त किया है कि वे सेवा पंडाल पहुंचेंगे और माता के दरबार में आकर आशीर्वाद लेंगे।

बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, सेवा पंडाल में सुबह से लेकर शाम तक चाय-नाश्ता मिलेगा। पोहा जलेबी से लेकर उपमा छोले बटुरे, खीरा-पुड़ी व्यंजन बनाए जाएंगे। पूरे नवरात्रि के 9 दिन के लिए मैन्यू बनाया गया है। गरम पानी से लेकर शरबत का वितरण किया जाएगा। 24 घंटे चिकित्सकों की एक टीम तैनात रहेगी। जो हर पदयात्रियों का हेल्थ चेकअप करेगी। पांव में पड़ने वाले छालों को भी देखेगी। महिला पदयात्रियों के लिए महिलाओं की टीम को तैनात की जा रही है। दया सिंह ने बताया कि, रात में दूध और चाय भी मिलेगी। उपवास वालों के लिए फ्रूट का इंतजाम किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...