दिवाली की मस्ती बनी मुसीबत : रेलवे ट्रैक पर रॉकेट छोड़ा, चलती ट्रेन से की आतिशबाजी, वीडियो वायरल होते ही युवक गिरफ्तार

पेंड्रा। त्योहार के उत्साह में की गई एक युवक की खतरनाक हरकत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है। दिवाली की रात रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रॉकेट चलाने और चलती ट्रेन के दरवाजे से बाहर निकलकर पटाखे फोड़ने के मामले में रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पेंड्रारोड RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए युवक की पहचान सुरजीत सिंह के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरजीत सिंह दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। ट्रेन जब उसलापुर रेलवे स्टेशन पर रुकी, तब वह नीचे उतरकर रेलवे ट्रैक के बीच पहुंच गया और वहां रॉकेट जलाकर छोड़ने लगा। इसके बाद उसने चलती ट्रेन में भी जोखिम भरा कारनामा जारी रखा और दरवाजे से बाहर निकलकर आतिशबाजी की। युवक की इस हरकत से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, रेलवे ने लिया संज्ञान

युवक की इस पूरी हरकत को ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला रेलवे अधिकारियों तक पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी की तलाश शुरू की। बिलासपुर कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पेंड्रारोड RPF और GRP की टीम को अलर्ट किया गया।

पेंड्रारोड स्टेशन पर आरोपी को दबोचा

संयुक्त टीम ने दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस के पेंड्रारोड स्टेशन पहुंचने पर आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया। GRP ने सुरजीत सिंह के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सूरजपुर में कबरा हाथी का कहर : छह महीने...

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में ‘कबरा कान’ नाम से पहचाने जाने वाले हाथी के हमले लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा घटना...

डिप्टी CM विजय शर्मा ने सपरिवार मनाई गोवर्धन पूजा...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गोवर्धन पूजा का पर्व अपने गृह जिले कबीरधाम के कवर्धा स्थित निवास पर परिवार के साथ...

कांग्रेस MLA यशोदा वर्मा की कार से बाइक की...

दुर्ग। जिले के बोरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस...

बिलासपुर में अवैध खनन का बड़ा खेल : सरकारी...

बिलासपुर। जिले में अवैध खनन का मामला एक बार फिर सामने आया है। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम बिनौरी में सरकारी जमीन से मुरूम निकालने...