भिलाई की एक्ट्रेस से बार में मारपीट: डांस फ्लोर पर हुआ विवाद… तो युवती ने एक्ट्रेस को पीटा… नोंच भी लिया, दो दिन बाद FIR दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूरा मामला बार में डांस करने को लेकर हुए विवाद का है। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के अमिगोस बार में डांस के दौरान युवतियों में विवाद हो गया, जिसके बाद छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस के साथ मारपीट की गयी थी। जानकारी के अनुसार, भिलाई के न्यू खुर्सीपार में रहने वाली सान्या कम्बोज (26) छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस हैं।

जानकारी के अनुसार, बीते 18 सितंबर से वे बिलासपुर में हैं। सान्या 18 सितंबर की रात अपने दोस्त हुरेन खान के साथ पार्टी करने के लिए लिंक रोड स्थित अमिगोस बार गई थीं। यहां डांस फ्लोर पर सान्या अपने दोस्त के साथ डांस कर रहीं थीं। तभी उनके पैर को किसी ने जूती से दबा दिया। पलट कर देखने पर पीछे लड़की खड़ी थी। सान्या ने उसे मना किया, तब लड़की ने गाली देना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया और लड़की उनके साथ मारपीट करने पर उतर आई। इस दौरान लड़की ने अपने नाखून से एक्ट्रेस सान्या के चेहरे को नोंच दिया, जिससे खून निकलने लगा। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देने लगी।

झगड़ा होते देख सान्या के दोस्त हुरेन और बार के कर्मचारियों ने बीच बचाव किया। इस दौरान लड़की के साथ उसके दोस्त भी थे। इधर, इस घटना के बाद सान्या केस दर्ज कराने के लिए तारबाहर थाने गईं, जहां पुलिस ने उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी।

बताया जा रहा है कि दो दिन तक पुलिस ने इस केस में कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि, उल्टा सान्या को केस दर्ज नहीं कराने के लिए समझाइश देती रहीं। इसके बाद भी एक्ट्रेस सान्या मारपीट करने वाली लड़की के खिलाफ FIR कराने के लिए बिलासपुर में ही डटीं रहीं। आखिरकार, मंगलवार को राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आई और मारपीट का केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – देह व्यापर का खुलासा: पुलिस ने पति-पत्नी...

Prostitution racket exposed क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने देहव्यापार में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सहसपुर लोहारा पुलिस ने...

डिप्टी CM विजय शर्मा बस्तर दौरे पर: 5 जिलों...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने 3 दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान 5 जिलों नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा का सड़क...

जीएसटी राजस्व संग्रहण विषय पर मंत्रियों के समूह (GoM)...

रायपुर। देशभर में जीएसटी राजस्व संग्रहण को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए गठित मंत्रियों के समूह (GoM) की महत्वपूर्ण बैठक...

दुर्ग में फिल्मी स्टाइल में शिक्षक का अपहरण: स्कूल...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुराने पैसे के लेनदेन विवाद के चलते एक शिक्षक का दिनदहाड़े...