“जब बच्चों का होगा पौष्टिक खानपान, तभी तो बच्चे ऊँचा करेंगे भारत का नाम”… इस नारे के साथ साई कॉलेज भिलाई के NSS स्वयंसेवकों ने निकाली पोषण जागरूकता रैली… बस्ती में लोगों को दी जानकारी

भिलाई। साई महाविद्यालय सेक्टर 6 भिलाई के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के ने पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह रैली साई महाविद्यालय से शुरू होकर भिलाई नगर रेलवे स्टेशन बस्ती तक आयोजित की गई।

स्वयंसेवकों के द्वारा बस्ती में घर-घर जाकर लोगों को पोषण संबंधी जानकारी दी गई एवं उन्हें बताया कि स्वस्थ आहार स्वस्थ शरीर के लिये अति आवस्यक है। छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी भेजने हेतु भी छात्रों ने लोगों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ विमल कुमार के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष स्वयंसेवको के द्वारा सितंबर माह में गोद ग्राम एवं महाविद्यालय के आस-पास की बस्तियों में पोषण संबंधी विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्वयंसेवकों के द्वारा पोषण जागरूकता रैली में नारे लगाये गए कि “जब बच्चों का होगा पौष्टिक खानपान, तभी तो बच्चे ऊँचा करेंगे भारत का नाम”।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने में महाविद्यालय प्रबंधन, प्राध्यापकों, वरिष्ठ स्वयंसेवकों कु. दीक्षिता बीएससी अंतिम वर्ष, कु. खुशी सिन्हा बीएससी द्वितीय वर्ष, डिगेश बीएससी द्वितीय वर्ष एवं समस्त स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...