IPS ट्रांसफर ब्रेकिंग: भिलाईनगर और छावनी आ रहे हैं 2 युवा IPS…दुर्ग में IPS वैंकर रिपीट…देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन ने आईपीएस अफसरों के तबादले की एक सूची जारी की है। इनमें सभी आईपीएस युवा हैं। यानि कि 2019 और 2020 बैच वाले आईपीएस हैं। अधिकांश परीवीक्षाधीन थे। जिन्हें परमानेंट कर दिया गया है। दुर्ग सीएसपी वैंकर वैभव रमनलाल को कंटिन्यू करते हुए रिपीट किया गया है। वे दुर्ग सीएसपी ही रहेंगे। वहीं छावनी में नए सीएसपी प्रभात कुमार आ रहे हैं। परिवीक्षा अवधी में रायगढ़ में पोस्टेड रहें। अब छावनी सीएसपी बनकर आ रहे हैं। वहीं निखिल अशोक रखेचा को महासमुंद से भिलाई नगर सीएसपी बनाकर लाया जा रहा है।

। राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अफसरों का तबादला किया है। इसमें डीएसपी रैंक से एडिशनल एसपी रैंक के अफसर शामिल हैं। दुर्ग सिटी एएसपी संजय ध्रुव का तबादला हो गया है। अब संजय ध्रुव रायगढ़ में मोर्चा संभालेंगे। संजय का स्थान का लेने संजय ही आ रहे हैं। संजय महादेवा को दुर्ग लाया गया है। वहीं छावनी सीएसपी कौशलेंद्र पटेल को उप पुलिस अधिक्षक चिटफंड व वित्तीय कंपनियों के नियंत्रण वाली विंग में रायपुर रेंज भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...