दुर्ग ASP संजय ध्रुव का तबादला: महादेवा होंगे दुर्ग के नए ASP…कौशलेंद्र पटेल को रायपुर रेंज में मिला चिटफंड विंग…, दुर्ग से अभिषेक झा भी जाएंगे, लखन पटले समेत इन अफसरों का तबादला, देखिए पूरी सूची

भिलाई। राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अफसरों का तबादला किया है। इसमें डीएसपी रैंक से एडिशनल एसपी रैंक के अफसर शामिल हैं। दुर्ग सिटी एएसपी संजय ध्रुव का तबादला हो गया है। अब संजय ध्रुव रायगढ़ में मोर्चा संभालेंगे। संजय का स्थान का लेने संजय ही आ रहे हैं। संजय महादेवा को दुर्ग लाया गया है। वहीं छावनी सीएसपी कौशलेंद्र पटेल को उप पुलिस अधिक्षक चिटफंड व वित्तीय कंपनियों के नियंत्रण वाली विंग में रायपुर रेंज भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ शासन ने आईपीएस अफसरों के तबादले की एक सूची जारी की है। इनमें सभी आईपीएस युवा हैं। यानि कि 2019 और 2020 बैच वाले आईपीएस हैं। अधिकांश परीवीक्षाधीन थे। जिन्हें परमानेंट कर दिया गया है।

दुर्ग सीएसपी वैंकर वैभव रमनलाल को कंटिन्यू करते हुए रिपीट किया गया है। वे दुर्ग सीएसपी ही रहेंगे। वहीं छावनी में नए सीएसपी प्रभात कुमार आ रहे हैं। परिवीक्षा अवधी में रायगढ़ में पोस्टेड रहें। अब छावनी सीएसपी बनकर आ रहे हैं। वहीं निखिल अशोक रखेचा को महासमुंद से भिलाई नगर सीएसपी बनाकर लाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...