दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूर्व CM ने बहाया पसीना, बघेल ने किया रोड शो, बोले – राजेन्द्र साहू आपके क्षेत्र का बेटा है विजय दिलाये

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेरला नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। उनके भाषण ने बेरला नगर पंचायत को कांग्रेस मय बना दिया। जैसे ही वे बेरला पहुंचे उनका आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र साहू के साथ बेमेतरा के पूर्व विधायक आशिष छाबड़ा और बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल की मौजूदगी में रोड शो किया।

रोड शो के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। उसके पहले उन्होंने जनसभा को भी सम्बोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पार्टी की सरकार ने गरीबों के मिलने वाले राशन में जबरदस्त कटौती की है पैंतीश किलो चावल की जगह अब पन्द्रह किलो चावल मिलेगा भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों के मुंह से निवाला छीना है इस सरकार ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चालू की गई सभी योजनाओं को बंद कर दिया है कांग्रेस की सरकार ने जिन योजनाओं को अमलीजामा पहनाया था उसे रदद् कर दिया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बेरोजगार युवाओं का हक मार दिया है। बच्चों को आत्मानन्द स्कूलों के तहत निशुल्क शिक्षा दी जा रही थी उनसे फीस लेना चालू कर दिया। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो घोषणापत्र में शामिल योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...