भिलाई। क्षत्रिय कल्याण महासभा सेक्टर-7 में महिलाओं के लिए टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव और समाज के लोगों ने भूमिपूजन किया। दरअसल, एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा से क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने लेडिज टॉयलेट की डिमांड की थी। इस पर गंभीरता दिखाते हुए रीता सिंह गेरा ने तत्काल विधायक देवेंद्र यादव और वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू से चर्चा की। दोनों की पहल से अब महिलाओं के लिए लेडिज टॉयलेट बनने का काम शुरू हो गया है। रीता सिंह गेरा ने बताया कि, समाज के हर काम के लिए हम सब सदैव साथ हैं। कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता, उसे करने वाला चाहिए। विधायक देवेंद्र यादव ने एक बार में समाज की मांग पर गंभीरता दिखाई और काम शुरू हो गया है। इसके लिए समाज की महिलाओं ने विधायक देवेंद्र यादव, एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू और रीता सिंह गेरा का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान समाज के अध्यक्ष अजीत सिंह, डॉ. विभा सिंह समेत अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।
क्षत्रिय कल्याण महासभा सेक्टर-7 भवन में बनेगा लेडिज टॉयलेट, एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने दी सौगात, भूमिपूजन भी किया

खबरें और भी हैं...संबंधित
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...
रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...
छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...
BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...
सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...
राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...
राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...
