कॉलेज के बाहर बीच सड़क में कुछ लड़के आपस में भिड़े… पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर… देखें VIDEO

गाजियाबाद। गाजियाबाद में कुछ लड़कों में आपस में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से कुछ लड़के एक दूसरे से मारपीट कर रहे हैं और इसी दौरान एक तेज रफ्तार से आती कार ने दो लड़कों को टक्कर मार दी। उसके बाद भी यह मारपीट जारी रहती है।

https://twitter.com/TheViralFinder/status/1572579483127001091?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1572579483127001091%7Ctwgr%5Ed7033d335981f89a7aab12c2457c75efb3b06998%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.uttamhindu.com%2Fvideo-of-assault-outside-college-goes-viral%2F

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की है और बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गाजियाबाद के एसपी ग्रामीण ने बताया है कि गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में एक कॉलेज के बाहर कुछ लड़कों का आपस में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।

इस वीडियो में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दो लड़कों को टक्कर भी मार दी है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच की जा रही है। लड़कों को हिरासत में लिया गया है और गाड़ी को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़कों से पूछताछ की जा रही है और जो मामले के असल दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...