CG JOB: फार्मासिस्ट व कंप्यूटर ऑपरेटर की होने वाली है भर्तियां… कल लगने वाला है प्लेसमेंट कैंप… पढ़िए डिटेल्स

बिलासपुर। कोनी स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 23 सितम्बर को प्लेसमेण्ट कैंप का आयोजन किया गया है। यह कैंप 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। कैंप में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की बिलासपुर शाखा द्वारा 24 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। इनमें फॉर्मासिस्ट के 9 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर कम सेल्समेन के 12 पद और प्यून के 3 पद शामिल है। फॉर्मासिस्ट के लिए निर्धारित योग्यता बी फॉर्मा अथवा डी फॉर्मा, , कम्प्यूटर ऑपरेटर कम सेल्समेन के लिए ग्रेज्युशन सहित डीसीए अथवा पीजीडीसीए और प्यून के लिए 12वीं पास के साथ अंग्रेजी का सामान्य ज्ञान निर्धारित किया गया है। कैंप मंे भागीदारी के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...