BSP कर्मी धूल और खराब लिफ्ट से परेशान: सिंटर प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक से मुलाकात कर बताई समस्या

भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने आज उपाध्यक्ष सोम भारती के नेतृत्व में सिंटर प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक एके दत्त तथा प्रभारी जीएम एम आर के शरीफ से मुलाकात की। उनके साथ सिंटर प्लांट -2 की यूनियन प्रतिनिधि भी थे।

मीडिया प्रभारी अशोक माहोर के अनुसार इस मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान विजय वाघमारे ने कहा मशीन -2 मैं पीडीएफ फैन की खराब होने से धूल का प्रकोप बढ़ रहा है जिससे कर्मियों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर हो रहा है।

नरोत्तम वारले ने लिफ्ट खराबी की ओर ध्यान आकर्षित करवाते हुए कहा कि इससे आने-जाने में परेशानी होती है साथ ही काम भी प्रभावित होता है नई टेक्नोलॉजी की लिफ्ट की अति आवश्यकता है और तब तक पुरानी लिफ्ट को चलाए रखने के लिए स्पेयर पार्ट उपलब्ध करवाया जाना चाहिए।

सोम भारती ने डेंगू तथा मच्छर से बचाव के लिए डीडीटी छिड़काव की मांग की, उन्होंने हिंदी राजभाषा के तहत कवि सम्मेलन करवाए जाने का सुझाव भी दिया। सिंटर प्लांट -2 के सचिव गंगाराम चौबे मैं वहां की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र ज्ञापन के माध्यम से मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा

जिसमें मुख्य रुप से एसी रेस्ट रूम बनाई जाए, टॉयलेट की सफाई प्रतिदिन हो,कैंटीन में उच्च गुणवत्ता युक्त खानपान की व्यवस्था की जाए, धूल को नियंत्रित करने के लिए पुरानी बंद ईएसपी को पुनः चालू किया जाए।

मुख्य महाप्रबंधक ने सभी सुझाव एवं मांगों पर उचित समय रहते कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मीटिंग में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष सोम भारती, सचिव गंगाराम चौबे, विजय वाघमारे राकेश पाठक, रवि शंकर कुर्रे, भागचंद मीणा, रायसिंह कुमरे, अनिल शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला, जीरम राजपूत, देवेंद्र आदिल, रंजम सिंह, विष्णु चंद्राकर आदि थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...