जिन्होंने नहीं लिया है कॉलेज में एडमिशन, उनके लिए बड़ी राहत…अब 30 सितंबर तक ले सकते हैं दाखिला, साईं कॉलेज से-6 के डायेक्टर बोले-सीटें सीमित, जल्दी करें स्टूडेंट्स

भिलाई। ये खबर उन स्टूडेंट्स के लिए हैं जिन्होंने अब तक कॉलेज में दाखिला नहीं लिया है। क्योंकि राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने एडमिशन की तारीख बढ़ा दी है। यानि कि पहले 26 अगस्त तक दाखिले लिए गए थे। अब 30 सितंबर तक दाखिले होंगे।

यह दाखिला कुलपति की अनुमति से दिए जाएंगे। छात्रहित में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। छग शासन के उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, छात्रहित की दृष्टि से सीट रिक्त रहने की स्थिति में प्रवेश के लिए कुलपति की अनुमति से 30 सितंबर तक प्रवेश दिए जाने की तिथि में वृद्धि करने की प्रशासकीय अनुमति प्रदान किया जाता है।

छात्रों को राहत, सीटें सीमित: डायरेक्टर

भिलाई के साईं कॉलेज , सेक्टर 6, भिलाई के डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज 23 सितंबर 2022 को आदेश जारी किया है कि इस सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि छात्र हित में कुलपति अनुमति से 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दी गई है।


अतः जो छात्र इस वर्ष BCA, BBA, BCom, BSc , MSc, MCom, PGDCA, DCA, BLib कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे 30 सितंबर 2022 से पूर्व साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में आकर प्रवेश ले सकते हैं। ऐसे छात्र फोन नंबर 7024886996 पर प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...