CG – CHO की हत्या मामले में बड़ा खुलासा: प्रेमिका को शॉपिंग कराने के बहाने ले गया बाहर… बीच रास्ते में प्रेमी ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट.. दूसरा बॉयफ्रेंड बनाने पर की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की हत्या, वॉट्सऐप हैक कर लगाया था पता

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवती की हत्या हुई थी। जिसका आज पुलिस ने खुलासा किया है। उसकी हत्या और किसी ने नहीं उसके प्रेमी ने किया है। युवती कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर(CHO) के पद पर पदस्थ थी। बताया गया है कि, उसके पहले प्रेमी को शक था कि इसका किसी और के साथ चक्कर है। जिसके बाद उसने युवती का वॉट्सऐप हैक किया। जिसमें पता चल गया कि, युवती का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद आरोपी ने दिनदहाड़े युवती की कुल्हाड़ी मारकर जान ले ली थी। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल गुरुवार दोपहर को श्रीनदी पुल खारीझरिया के पास युवती की खून से लथपथ लाश मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में युवती की पहचान टांगरगांव निवासी देवकी चक्रेश(24) के रूप में हुई थी। देवकी कटंगखार में स्वास्थ्य विभाग में CHO के पद पर पदस्थ थीं। पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी, युवती की स्कूटी और एक गमछा मिला था।

इधर, पुलिस ने इस घटनाक्रम की जानकारी युवती के परिजनों को दी। तब परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि युवती का देवरी निवासी मनोज कुमार(23) से प्रेम प्रसंग था। इसके बाद पुलिस ने मनोज कुमार की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लिया था।

हिरासत में लेने के बाद मनोज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि हम दोनों के बीच 4 साल से प्रेम संबंध था। जिसकी वजह से हम रायपुर में भी रह रहे थे। मगर कुछ समय पहले देवकी की यहां पोस्टिंग हो गई। तब वो वापस आ गई थी। इसके बाद मैं भी वापस आ गया। यहां हम बात करते थे, लेकिन देवकी पहले जैसे बात नहीं करती थी। इस पर मुझे शक हुआ।

आरोपी ने बताया कि मैंने कंप्यूटर की पढ़ाई की है। इसलिए वॉट्सऐप हैक कैसे करते हैं, ये मुझे पता है। इसलिए मैंने देवकी का वॉट्सऐप हैक कर लिया। तब मुझे पता चला कि वो किसी और लड़के से बात करती है। इसके बाद ही मैंने उसे मारने का प्लान बनाया और जशपुर शॉपिंग कराने के बहाने ले जा रहा था। हम दोनों अपनी-अपनी स्कूटी से थे। इस बीच जब हम दोनों श्रीनदी पुल के पास पहुंचे, तब मैंने उसे रोक लिया। उससे पूछा कि तुम किससे बात करती हो। इसके बावजूद उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिर मैंने अपने पास जो कुल्हाड़ी रखा था। वो बाहर निकाला और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...