दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा से आज पार्षदों और नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर दो प्रमुख मांगे की हैं। बघेरा वार्ड की पार्षद राकेश भारती साहू और नयापारा वार्ड के पार्षद मनीष साहू के नेतृत्व में नागरिकों ने पटेल चौक से नयापारा, बघेरा, कोटनी से बोरई तक सिटी बस सेवा प्रारंभ करने की मांग की है। एक अन्य प्रमुख मांग करते हुए कहा गया है कि बघेरा रेलवे फाटक बंद रहने से हजारों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त स्थल पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करना जरूरी है। नागरिकों ने बताया कि कोटनी, बोरई, नगपुरा, बघेरा और नयापारा से हजारों लोग दुर्ग और भिलाई में रोजगार-व्यवसाय के लिए आते हैं। सैकड़ों की संख्या में श्रमिकों के अलावा अन्य वर्ग के लोगों की आवाजाही हर दिन होती है। दिन में कई बार रेलवे फाटक काफी देर तक बंद रहता है। जिसके कारण कारण लोगों को काफी परेशानी की सामना करना पड़ता है। उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होती है। नागरिकों ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण तत्काल कराया जाए ताकि लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके। इस मार्ग पर सिटी बस सेवा शुरू होने से हजारों नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा। वोरा ने नागरिकों और पार्षद द्वय से दोनों मांगों को लेकर उचित माध्यम से पहल करने का आश्वासन दिया है। वोरा ने कहा कि सिटी बस सेवा और रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराने वे जरूरी पहल करेंगे ताकि नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल में डी गीतांजलि, उषा, कमल, सविता देवांगन, आशा यादव सहित अन्य नागरिक शामिल हैं।
दुर्ग को मिलने वाली है एक और रेलवे ओवरब्रिज की सौगात: बघेरा में रेलवे ओवरब्रिज के लिए विधायक वोरा करेंगे पहल…नयापारा, कोटनी से बोरई तक सिटी बस शुरू कराने लोगों ने की मांग

खबरें और भी हैं...संबंधित
दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...
Aditya -
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...
Aditya -
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...
छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...
Aditya -
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...
प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...
Aditya -
भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...
