CG में डिजिटल अरेस्ट के शिकार हुए CRPF अधिकारी, फ्रॉड काल के चक्कर में आकर गवाए 22 लाख रुपए

अंबिकापुर। जिले में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. अबकी बार सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने फ्रॉड कॉल के चक्कर में आकर 22 लाख रुपए गंवा दिए. मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, गांधी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ एसआई आर महेंद्र को फ्रॉड कॉलर ने अपने आप को टेलीकॉम डिपार्टमेंट ऑफ इंडिया दिल्ली से बताते हुए कहा कि आपके आधार से सिम लिया गया है, जिसमें गैर कानूनी काम किया जा रहा है. सिम को 2 घंटे में बंद कर दिया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट दिल्ली पुलिस में की जा रही है.

एसआई आर महेंद्र फ्रॉड कॉलर के झांसे में आ गए और 17 दिन तक फ्रॉड कॉलर भय का फायदा उठाकर 22 लाख रुपए ठग लिया. ठगे जाने का अहसास होने पर एसआई ने गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...