बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: व्यापम ने निकाली भर्ती, 8वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन, जानिए डिटेल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे. उम्मीदवार 25 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने इस संबंध में विस्तृत सूचना जारी कर दी है.

परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी. इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास फार्मेसी में डिप्लोमा और छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है. आयु सीमा 1 जनवरी 2025 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है.

इसके अलावा व्यापमं ने हाल ही में डार्करूम असिस्टेंट, आग्जीलरी, इंकमैन/इंकर, जूनियर बाईंडर, हमाल, सफाई कर्मचारी, चौकीदार, भृत्य और हेल्पर के पदों पर भी भर्ती निकाली है. इन पदों की कुल संख्या 19 है. इनके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून से शुरू हो चुकी है और 25 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे.

जूनियर बाईंडर पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 8वीं पास होना और बाईंडिंग के सभी काम में 3 साल का अनुभव होना जरूरी है. अन्य पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं पास रखी गई है. इन दोनों भर्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन फार्म व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...