दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री पर रोक, जांच में निकला असुरक्षित

दुर्ग। जिले में बिकने वाली भीम का मैंगो’ (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देश पर की गई है।

विभाग के अनुसार, जशपुर जिले के पत्थलगांव स्थित मां आइस फैक्ट्री के संचालक हैप्पी गर्ग एवं कृष्ण चन्द्र गर्ग के प्रतिष्ठान से एक माह पहले शिकायत मिलने पर ‘भीम का मैंगो’ (ग्रीन कलर) आइस कैंडी का नमूना जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया था।

राज्य खाद्य प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में संबंधित उत्पाद को ‘असुरक्षित खाद्य’ (Unsafe Food) घोषित किया गया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम-2011 के तहत संबंधित बैच नंबर की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए।

विक्रेताओं को तत्काल बिक्री बंद करने के निर्देश

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दुर्ग जिले के सभी आइस कैंडी विक्रेताओं को प्रतिबंधित बैच की बिक्री तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान यदि कोई दुकानदार या फर्म प्रतिबंधित उत्पाद बेचते हुए पाई जाती है, तो उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपभोक्ताओं से सावधानी बरतने की अपील

विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे आइस कैंडी या अन्य खाद्य उत्पाद खरीदते समय उत्पाद की गुणवत्ता और बैच संबंधी जानकारी पर ध्यान दें तथा संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...