पूर्व पार्षद की दादागिरी: सट्‌टा-जुए को लेकर रिटायर्ड फौजी ने रखी अपनी बात, आक्रोश में पूर्व पार्षद ने 6 से 7 बार चाकू से किया हमला…सेक्टर-9 में भर्ती, मजिस्ट्रेट बयान जारी

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर एक विवाद को लेकर आ रही है। जहां बैठक में रिटायर्ड फौजी ने सिर्फ इतना कहा कि गांव में सट्‌टा-जुआ का कारोबार बढ़ गया है। इस पर पाबंदी लगानी चाहिए। इतनी सी बात को लेकर पूर्व पार्षद आक्रोशित हुआ और ताबड़तोड़ चाकू से रिटायर्ड फौजी पर हमला कर दिया। पूरा मामला रिसाली निगम क्षेत्र के डुंडेरा गांव का है। जहां पूर्व पार्षद संजू साहू की दादगिरी देखने को मिली है।

  • दरअसल, दशहरा कार्यक्रम के लिए गांव में बैठक चल रही थी।
  • लेकिन सेवानिवृत्त फौजी ने सट्टा जुए को लेकर अपनी बात रखी।
  • इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
  • विवाद बढ़ने के बाद सेवानिवृत्त फौजी अपने घर निकल रहा था।
  • चश्मदीदों का कहना है कि पूर्व पार्षद संजू साहू ने रास्ता रोक कर 6-7 चाकू पेट समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में वार कर फरार हो गया।
  • घटना की जानकारी लगने पर आसपास के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
  • जहां उसका उपचार जारी है।
  • यह भी बताया गया है कि मजिस्ट्रेट बयान लिया जा रहा है।
घायल रिटायर्ड फौजी
  • मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम डूंडेरा में दशहरा कार्यक्रम के लिए शुक्रवार की शाम बैठक हो रही थी।
  • इस दौरान गांव के सेवानिवृत्त फौजी टिकम साहू 39 वर्ष ने अपनी बात रखते हुए सट्टा जुआ के कारोबार पर पाबंदी लगाने की बात रखी।
  • इसी बात को लेकर पूर्व पार्षद संजू साहू तैस में आकर टिकम को घर जाते समय प्राथमिक शाला के पास रास्ता रोक कर चाकू से ताबडतोड़ वार कर दिया।
  • घटना में गंभीर चोटें आई है।
  • जिसका उपचार सेक्टर 9 अस्पताल में जारी है।
  • मौके पर उतई पुलिस पहुंची और घटना को जांच में लिया है। 
  • बताया जा रहा है कि संजू का टीकम के साथ पुरानी रंजिश थी।
  • डुंडेरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सट्टा जुआ का कारोबार चल रहा है लेकिन पुलिस सिर्फ खानापूर्ति की कार्रवाई करती आ रही है।
  • इस मामले में उतई पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
  • थाने की टीआई ने कॉल रिसीव नहीं किया।
  • इस घटना और पूर्व पार्षद द्वारा हमला किए जाने की बात की पुष्टि डुंडेरा के लोगों ने की है।
  • जो इस वक्त सेक्टर-9 अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जगदलपुर में महिला गैंग की शातिर चोरी का खुलासा...

जगदलपुर। शहर के पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स में हुई करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सोने के जेवरात की उठाईगिरी के मामले...

दिवाली की मस्ती बनी मुसीबत : रेलवे ट्रैक पर...

पेंड्रा। त्योहार के उत्साह में की गई एक युवक की खतरनाक हरकत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है। दिवाली की रात रेलवे ट्रैक...

सूरजपुर में कबरा हाथी का कहर : छह महीने...

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में ‘कबरा कान’ नाम से पहचाने जाने वाले हाथी के हमले लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा घटना...

कांग्रेस MLA यशोदा वर्मा की कार से बाइक की...

दुर्ग। जिले के बोरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस...