खेल मंत्री उमेश पटेल ने राजीव युवा मितान क्लब योजना की प्रगति की समीक्षा की… आम जनता को खेलों को अपनी जीवनशैली में शामिल कराने के लिए प्रोत्साहित करने अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शाशन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी खेल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होेंने जिला खेल अधिकारियों से मैदानी स्तर पर वास्तविक रूप से राजीव युवा मितान क्लबों के गठन, क्लब को राशि के अंतरण, मितान क्लबों द्वारा की जा रही खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की।

बैठक में अपर मुख्य सचिव पिल्ले ने संभागवार जिलों में राजीव युवा मितान क्लब योजना की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही अपरमुख्य सचिव ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के माध्यम से गांव-गांव में स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले पॉपुलर खेलों का आयोजन कर, बच्चों, युवाओं और आम जनता को खेलों को अपनी जीवनशैली में शामिल कराने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश खेल अधिकारियों को दिए।

मंत्री पटेल के द्वारा पुनः 7 अक्तूबर को विभागीय अधिकारियों के साथ सभी खेल अधिकारियों के कार्यों और राजीव युवामितान क्लब के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले, खेल सचिव नीलम नामदेव एक्का, खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...