PRSI रायपुर चैप्टर के एक बार फिर चेयरमैन बने डॉ. शाहिद अली… डॉ. आशुतोष मंडावी चुने गए उपाध्यक्ष; देखिये पदाधिकारियों की सूचि

रायपुर। पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया रायपुर चैप्टर के निर्वाचन में डॉ. शाहिद अली एक बार फिर से दो वर्ष के लिए चेयरमैन चुने गए। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मंडावी, सचिव के पद पर संजय नैयर, सह-सचिव डॉ. अदिति नामदेव एवं कोषाध्यक्ष डॉ. दानेश्वरी संभाकर निर्वाचित की गई। अन्य पदाधिकारियों में डॉ. राजेन्द्र मोहंती, मिलिंद खेर, विकास शर्मा, डॉ. गुरूशरण लाल, विनोद सावंत, चंद्रेश कुमार चौधरी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।

पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया रायपुर चैप्टर के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की साधारण सभा की बैठक गुरुवार दिनांक 22/09/2022 की संध्या 06.30 बजे होटल पिकाडली, टाटीबंध रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2022-2024 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल चुनाव अधिकारी रहे।

चैप्टर चेयरमैन डॉ. शाहिद अली ने सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसंपर्क के क्षेत्र नई तकनीकी और चुनौतियों के संदर्भ में विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. अजीत पाठक ने रायपुर चैप्टर के नई कार्यकारिणी निर्वाचन होने पर बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...