मासूम की तालाब में डूबने से मौत: परिवार संग पितर मनाने रायपुर से दुर्ग रिश्तेदार के यहां आई थी बच्ची… खेलते-खेलते तालाब तक पहुंची और डूब गई मासूम

भिलाई। कब क्या हो जाए,? इसका कोई ठिकाना नहीं। थोड़ी सी लापरवाही कभी-कभी भारी पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। जहां एक चार साल की मासूम की मौत डूबने से हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

नंदिनी टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि रायपुर निवासी नेहा यादव 4 वर्ष  अपनी दादी बिट्टी यादव, चाचा लखन यादव के साथ अपने रिश्तेदार श्रवण यादव के घर अरसनारा में पितर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। बच्ची को बचपन से मिर्गी की बीमारी होने से दौरा आया और गांव के तालाब में खेलते खेलते तालाब में डूब गई। जिससे बच्ची की मौत हुई होगी। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...