हवलदार की दबंगई: देर रात पंहुचा कटिंग और शेविंग कराने… मना करने पर संचालक के साथ की मारपीट… दुकान के खुर्सियों को फेक मचाया उत्पात

भिलाई। कटिंग शेविंग देर रात नहीं करने पर पुलिस का धौंस दिखाकर सेलून संचालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कातुलबोर्ड स्थित लुकइन साईन जेंट्स पार्लर संचालक दीपक सेन ने बताया कि रविवार रात 11.50 बजे दो युवक सेलून पहुंचे थे। जिसमें से एक युवक स्वयं को गरियाबंद में पदस्थ हवलदार हरीनगर दुर्ग निवासी रविन्द्र गिरी बताते हुए शेविंग और कटिंग करने का दबाव बना रहा था। देर रात होने पर संचालक ने मना कर दिया। लेकिन हवलदार ने संचालक के साथ मारपीट कर दुकान से सारे कुर्सियों को भी फेक दिया।

इसके अलावा सेलून के कारीगर को भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया। घटना के बाद से सेलून संचालक व कारीगर सहमे हुए है। फिलहाल स्मृति नगर पुलिस जांच में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक हवलदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। घटना की खबर लगते ही सेन समाज के अध्यक्ष विनोद सेन, जगन्नाथ श्रीवास, नारायण राव, सचिव विकास ठाकुर, दीपक सेन चौकी पहुंचे थे।   

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...