पदयात्रियों के लिए भिलाई में सबसे भव्य सेवा पंडाल खुर्सीपार में शुरू, पूर्व ST आयोग अध्यक्ष नंदकुमार साय ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ, दया सिंह के कार्यों को देख गदगद हुए साय

भिलाई। नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र के पहले दिन खुर्सीपार में भिलाई का सबसे भव्य सेवा पंडाल शुरू किया गया है। इस सेवा पंडाल में पदयात्रियों के लिए सभी तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। नवरात्र के पहले दिन एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय ने इसकी शुरुआत की।

सेवा पंडाल में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया और सेवा पंडाल के लिए औपचारिकतापूर्ण शुरुआत की। इस कार्य के लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह की पीठ थपथपाई। दया सिंह ने कहा कि, इस तरह के नेक काम और सेवा कार्य करते रहें।

मातारानी की कृपा हमेशा अवश्य रहेगी। नंदकुमार साय ने दया से कहा कि, आने वाले वर्ष में इस तरह के और भव्य पंडाल नजर आने चाहिए। लोग भी इसी तरह बढ़ चढ़कर सामने आए। मां के दरबार जाने वाले पदयात्रियों को सुकुन मिलेगा।

सभी सुविधाओं का रखा गया ख्याल: दया सिंह
अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, सेवा पंडाल में सुबह से लेकर शाम तक चाय-नाश्ता मिलेगा। पोहा जलेबी से लेकर उपमा व अन्य, छोले बटुरे, खीरा-पुड़ी व्यंजन बनाए जाएंगे। पूरे नवरात्रि के 9 दिन के लिए मैन्यू बनाया गया है। गरम पानी से लेकर शरबत का वितरण किया जाएगा।

24 घंटे चिकित्सकों की एक टीम तैनात रहेगी। जो हर पदयात्रियों का हेल्थ चेकअप करेगी। पांव में पड़ने वाले छालों को भी देखेगी। महिला पदयात्रियों के लिए महिलाओं की टीम को तैनात की गई है। रात में दूध और चाय भी मिलेगी। उपवास वालों के लिए फ्रूट का इंतजाम किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...