CG में बड़ा हादसा: AIIMS के कर्मचारियों से भरी ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर पलटी.. 1 की मौत, 10 से ज्यादा घायल… इस वजह से हुआ हादसा

बस्तर। छत्तीसगढ़ में आज NH 30 में बस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डीमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफेर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेवलिंग बस में सवार सभी यात्री रायपुर एम्स के कर्मचारी है। यह सभी रायपुर से चित्रकोट देखने और बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर एम्स के 15 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ बस्तर के जगदलपुर घूमने आ रहे थे। वे सभी एक निजी कंपनी की मिनी बस में सवार थे। मंगलवार की सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच भानपुरी इलाके के जुगानी के पास ड्राइवर को झपकी आ गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से टकराई, फिर खेत में पलट गई। हादसे में इस टीम के एक सदस्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करीब 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

एम्स ने भी ट्वीट कर हादसे की पुष्टि कर जानकारी साझा दी है। सहायक नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सुमेश (35) की मौत हो गई है। दो नर्सिंग ऑफिसर को CHC भानुपरी में भर्ती कराया गया है। 12 लोगों का जगदलपुर मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से स्टाफ की फैमिली में शामिल श्रीलक्ष्मी (28) और रोहिणी सुरेश का भी उपचार हो रहा है। जिनकी हालत खतरे से बाहर है।

इस मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना फौरन भानपुरी थाना के जवानों और एंबुलेंस 108 को दी। मौके पर जवान और एंबुलेंस कर्मी पहुंचे। जिसके बाद सभी घायलों को डीमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया गया है। यहां सभी का उपचार जारी है। हालांकि, जिसकी मौत हुई है वह डॉक्टर है या अन्य कोई मेडिकल स्टाफ, फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि, सभी घायलों से उनके नाम और पता की जानकारी ली जा रही है। पूरी जानकारी मिलने के बाद बता पाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...