उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन माह के राशन वितरण की समय सीमा में की बढ़ोतरी

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक राशन वितरण की समय सीमा बढ़ा दी है।

जून बीत जाने के बावजूद जब तक राशन पूरी तरह नहीं बंटा, तब तक उपभोक्ताओं में असमंजस बना रहा। शासन की ओर से कोई स्पष्ट तारीख तय नहीं होने से स्थिति और उलझती चली गई। पिछले कुछ दिनों में कई स्थानों पर उपभोक्ताओं और राशन दुकानदारों के बीच कहासुनी भी हुई। राशन न मिलने की वजह से लोग गुस्से में दिखे। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराज़गी थी कि बिना तय तारीख के कैसे सभी को समय पर अनाज मिलेगा।

हालांकि, अब शासन ने 7 जुलाई तक राशन वितरण की समयसीमा बढ़ा दी है। यह निर्णय उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो भीड़ या समय की कमी की वजह से अब तक राशन नहीं ले सके थे।

सरकार द्वारा जून, जुलाई और अगस्त – तीनों महीने का राशन एक साथ दिया जा रहा है, जिससे दुकानों में भीड़ काफी बढ़ गई है। दुकानदारों पर एक साथ ज्यादा लोगों को अनाज देने का दबाव रहा, वहीं उपभोक्ताओं को भी घंटों लाइन में लगना पड़ा।

30 जून तक सिर्फ 75 से 80 फीसदी हितग्राहियों को ही राशन मिल पाया था। शेष 20-25 फीसदी लोग अभी भी इंतजार में हैं। प्रशासन के इस फैसले से उम्मीद है कि अब कोई भी खाली हाथ नहीं लौटेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...