CG News : बस और हाइवा में टक्कर, महिला समेत तीन लोगों की मौत, कई यात्री घायल

अभनपुर। रायपुर जिले में आज सुबह-सुबह बस और हाइवा की टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार तड़के करीब 4:15 बजे अभनपुर थाना क्षेत्र के केंद्री गांव में हुआ।

जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से रायपुर आ रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान बस ने सामने चल रहे एक हाइवा वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही एक महिला और दो पुरुषों की जान चली गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल अभनपुर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कुछ अन्य घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सुरक्षित बचे यात्रियों को प्रशासन ने दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...