बेटियों के लिए भिलाई ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नेक पहल: ड्राइवर, हेल्पर समेत मेंबर्स को बेटी की शादी के लिए 25000 रुपए का आर्थिक सहयोग…स्व. सेठ बीरा सिंह की पुण्यतिथि से शुरू होगी योजना

भिलाई। ये खबर उनके लिए है जो बेटियों की शादी में चिंता करते हैं कि सब कैसे होगा? शादी का सारा अरेजमेंट में कोई दिक्कत तो नहीं होगी। ये अक्सर हम और आप देखते हैं कि ट्रक ड्राइवर, हेल्पर, मैकेनिक या सुपरवाइजर के घरों में ज्यादा देखने को मिलता है। अब उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनकी बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करने की नेक पहल भिलाई ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया है। एसोसिएशन के फाउंडर मेंबर, अध्यक्ष और संरक्षक रहे स्व. सेठ बीरा सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर कन्याओं के विवाह के लिए 25 हजार नगद या गृहस्थी का सामान देने की घोषणा आज यूनियन के द्वारा की गई।

बीएसपी ट्रक टेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक अचल जीत भाटिया एवं अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह {छोटू} ने बताया कि यूनियन के ड्राइवर, हेल्पर, मैकेनिक, सुपरवाइजर ,लीफटरो की बेटियों के विवाह के लिए 25000 का योगदान दिया जाएगा। यह योगदान 3 अक्टूबर को स्वर्गीय सेठ बीरा सिंह के पुण्यतिथि के अवसर से शुरू किया जाएगा। बेटियों के विवाह के समय उनको या परिवारजनों राशि सौंपी जाएगी। सदस्य चाहे तो गृहस्थी का सामान भी खरीद सकते हैं या फिर नगद के रूप में एसोसिएशन से प्राप्त कर सकते हैं।

सभी विकल्प उनके लिए खुले हैं। इसके अलावा चालक, परिचालक, तथा सुपरवाइजर का प्रत्येक माह फ्री हेल्थ चेकअप भी किया जावेगा। अपने सभी सदस्यों के लिए एसोसिएशन हर पल खड़ा हुआ है। उनकी बेहतरी के लिए जो भी मदद करना होगा हम करेंगे।

गौरतलब हो कि हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी विगत कई वर्षों से हर क्षेत्र में सहयोग करते आ रही है। छत्तीसगढ़ में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी ने अपना एक मुकाम बनाया है। सामाजिक उत्तरदायित्व को वह हमेशा बखूबी निभाते आ रही है। यह पहला अवसर नहीं है इसके पूर्व में भी हजारों लोगों को हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी भिलाई के संचालक के द्वारा हर संभव मदद की गई है। चाहे वह जिस भी क्षेत्र में हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...