दुर्ग में गांजा तस्कर “पुष्पा” अरेस्ट: 2 गाड़ी में गांजा लेकर खपाने जा रहे थे तस्कर…गाड़ी के ऊपर बना रखा था अलग से रैक, इंदौर से आई NCB की टीम ने पकड़ा 60 लाख का गांजा

दुर्ग। एक पुष्पा था चंदन तस्कर तो दूसरा तस्कर आज पकड़ा गया। दूसरा तस्कर भी पुष्पा है। वह गांजा तस्करी करता है। NCB ने गांजा तस्कर करने वाले दो लोगों को पकड़ा है। इंदौर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने दुर्ग के कुम्हारी पुलिस की मदद से कुम्हारी टोल नाके पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 2 बोलोरो गाड़ी से लगभग 3 क्विंटल गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख बताई जा रही है.

पुलिस ने बताया कि इंदौर की एनसीबी जोनल ऑफिस की टीम को एक बड़ा इनपुट मिला था कि छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिसा मलकानगिरि से नागपुर की तरफ गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. जिसपर एनसीबी की टीम ने कुम्हारी थाना पुलिस की मदद से कुम्हारी टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी कर रखी थी.

मिले हुए इनपुट की वाहनों पर नजर रखे हुए थे. मुखबिर के बताए ओडिशा पासिंग की दो बोलेरो को रोका गया और थाने लाकर तलाशी ली गई. छत कटवाकर बनवाये गए स्पेशल बॉक्स को खोला गया तो पुलिस को उसमें गांजा मिला. आरोपियों ने गांजे को स्पेशल पैकिंग कर बहुत ही तरकीब से रखा था. पुलिस ने दोनों बोलोरो चालक पुष्पा राव और कोडिरिया बाबूराव को गिरफ्तार किया है.

NCB की इंदौर जोनल ऑफिस की टीम को मादक पदार्थ के तस्करी करने वाले एक शातिर गैंग का दिल्ली से एक महत्वपूर्ण इनपुट मिला था. गांजे की बडी खेप ले जाने की सूचना थी, जिस पर एनसीबी की टीम ने कुम्हारी पुलिस ने मिलाकर संयुक्त कार्यवाही की है.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि ”दो बोलोरो गाड़ी से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किए थे. आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि दोनों तस्कर विशाखापट्टनम के रहने वाले हैं.आरोपियों ने गांजा को ओडिशा के मलकानगिरी से नागपुर तक लेकर वहां दूसरे गांजा तस्करों को देना था. इस काम के लिए दोनों को 50 हजार रूपये देने का सौदा किया था.

वहीं एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि ” गांजा तस्करी गैंग पर पिछले एक महीने से नजर रखे हुए थे. जिसके बाद कुम्हारी पुलिस के साथ मिलकर ये बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.” फिलहाल एनसीबी की टीम दोनों गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में जुटी है और कई बडे़ खुलासे होने की आशंका है. एनसीबी की टीम दोनों गांजा तस्करों को कोर्ट में पेशकर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर इंदौर जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, ममेरा भाई गिरफ्तार,...

बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के सिर और चेहरे...

महिला चोर गैंग का पर्दाफाश: 750 ग्राम सोना बरामद,...

जगदलपुर। ज्वेलर्स दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचना और मौका मिलते ही सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो जाना महिला गैंग...

17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की अपील खारिज कर दी है। महिला ने...

दुर्ग में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी संघर्ष का...

दुर्ग। दिवाली के दूसरे दिन दुर्ग में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि धारदार...