भिलाई इस्पात मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य महाप्रबंधक एस एम एस 3 को सौंपा ज्ञापन, सेफ्टी एवं वेलफेयर की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

भिलाई। मान्यता प्राप्ति के बाद भिलाई इस्पात मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने एसएमएस 3 के मुख्य महाप्रबंधक संदीप कुमार कर से औपचारिक मुलाकात की।
अध्यक्ष आई पी मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों के साथ अपने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया उसके बाद एसएमएस-3 मैं सेफ्टी एवं वेलफेयर से जुड़ी हुई समस्याओं पर विस्तार से निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

  1. , एसएमएस 3 में टॉयलेट जाम की समस्या अत्यधिक है जिससे कर्मचारी बहुत परेशान है
  2. टारपीडो एरिया में पुराने कैंटीन के सामने बना हुआ टॉयलेट अपूर्ण एवं बंद है उसे इस्तेमाल लायक बनाया जाए।
  3. कनवर्टर में एक अच्छे रेस्ट रूम की अति आवश्यकता है वहां के कर्मचारी रेस्ट रूम के अभाव में यह वहां भटकते रहते हैं।
  4. कनवर्टर के पीछे डॉग हाउस लाइट में काम के दौरान बहुत गर्मी रहती है तीनों कन्वर्टर के पास पंखे लगाए जाने की आवश्यकता है।
  5. कनवर्टर के नीचे 0 मीटर में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं है उचित लाइट की व्यवस्था अति आवश्यक है।
  6. ई डब्ल्यू एस एस स्थित बी एस पी ऑफिस के पास पानी का प्रेशर नहीं रहता है तथा वहां की कैंटीन व्यवस्था लचर हैं साफ सफाई और खान पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
  7. बिलेट यार्ड में पुरानी रोल टेबल के पास बड़ा गडडा है जिसमें बारिश के समय पानी भरा रहता है काम करते समय दुर्घटना की संभावना है।
  8. एसएमएस 3 का पर्सनल ऑफिस एसएमएस -1 बिल्डिंग में है और कार्यस्थल से दूर है उसे एसएमएस 3 बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाए।

मुख्य महाप्रबंधक ने सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देते हुए समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने कहा कि एक दूसरे के सहयोग से समस्याओं का समाधान किया जाएगा प्रबंधन की ओर से यूनियन को पूरी मदद की जाए।
यूनियन पदाधिकारी की ओर से भी प्रबंधन को पूरा सहयोग का आश्वासन दिया गया।


इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से जीएम एबी श्री निवास, यतेंद्र कुमार, एसके अग्रवाल, पीके सिंह, जितेंद्र कुमार, उमाशंकर परगनिहा ,व्ही दास, विजीथ कुमार, पर्सनल से शालिनी चौरसिया।
यूनियन की ओर से अध्यक्ष आई पी मिश्रा उपाध्यक्ष सोम भारती संयुक्त महामंत्री अशोक माहौर संयुक्त सचिव सुधीर गरेवाल, संदीप पांडे, मनीष सिंह, के आर सिंह,केशव पटेल, अशोक कुमार यदु थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...