CG में दोस्ती, लव और ब्लैकमेलिंग का मामला: युवक ने लिया छात्रा का अश्लील फोटो… निजी पल का वीडियो भी बनाया… फिर बार-बार मिलने के लिए करने लगा ब्लैकमेलिंग, नहीं आने पर परिवार वालों को कर दिया वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लव, दोस्ती और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। युवती से पहले दोस्ती की, फिर प्यार के जाल में फंसाकर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी। युवक आपत्तिजनक वीडियो और फोटो के नाम पर युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। युवक छात्रा पर बार-बार मिलने का दबाव मना रहा था। ऐसे में जब उसने मना किया तो युवक ने फोटो-वीडियो ही वायरल कर दिया था। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर का है।

चक्रधर नगर थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि पीड़ित युवती (21 वर्ष) जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बालपुर की रहने वाली थी और रायगढ़ में पिछले 2 साल से किराए का मकान लेकर ITI में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी के भतीजे सुरेंद्र कनेरी (22 वर्ष) से युवती की जान-पहचान हुई। इसके बाद युवक ने पहले युवती से दोस्ती की और फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया।

आरोपी सुरेंद्र कनेरी बिलासपुर जिले के सीपत का रहने वाला था और चाचा के घर गोवर्धनपुर (रायगढ़) में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि वो बेरोजगार था। एक साल पहले वो वापस अपने घर बिलासपुर चला गया, लेकिन युवती के साथ मोबाइल पर उसका संपर्क बना रहा। इसके अलावा जब-जब वो अपने चाचा के घर आता था, तब भी युवती के साथ उसकी मुलाकातें होती रहती थी।

उधर, सुरेंद्र और युवती के बीच वीडियो कॉलिंग और ‌वॉट्सऐप चैटिंग भी होती थी। इस दौरान युवती ने अपनी कुछ निजी फोटोज़ भी आरोपी के मोबाइल पर शेयर किए थे। वहीं युवती के निजी पलों के वीडियो भी युवक के पास थे। जब युवक वीडियो कॉल करता था, तब उसकी भी रिकॉर्डिंग वो कर लेता था। इन्हीं वीडियो और फोटो को शेयर करने की धमकी देकर आरोपी युवती को ब्लैकमेल करने लगा था। आरोपी युवती को बार-बार मिलने के लिए बुला रहा था। बार-बार फोटो वीडियो भी मांगता था।

वहीं आरोपी ने युवती को एक दिन रायपुर भी मिलने बुलाया था, जब उसने इसके लिए मना किया, तब युवक ने पीड़िता के रिश्तेदारों को वीडियो और फोटो शेयर कर दिए। इधर, इस बात की जानकारी जब युवती को हुई तब वह परेशान हो गई। इसके बाद उसने सुरेंद्र कनेरी के खिलाफ 27 सितंबर को चक्रधर नगर थाने में केस दर्ज कराया। फिर आरोपी जैसे ही अपने चाचा के गोवर्धनपुर (रायगढ़ जिला) स्थित घर आया, तब पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...