दुर्ग में आरक्षक से मारपीट का मामला: न्यायालय परिसर में आरोपी ने की पहले गाली-गलौज… फिर जान से मारने की धमकी देकर कांस्टेबल से की मारपीट… जानिए क्या है पूरा मामला

भिलाई। आरक्षक को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 506, 323, 186, 353 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर हाउसिंह बोर्ड जामुल निवासी आरक्षक ओम प्रकाश यादव ने शिकायत किया है कि 20 सितंबर को रक्षित केन्द्र दुर्ग से कोर्ट मोहर्रिर डयूटी करने दुर्ग न्यायालय गया था। न्यायालय में समंस वारंट नोटिस तैयार कर डाक वितरण के लिए जा रहा था। इस दौरान न्यायालय परिसर में कल्पनाथ यादव के द्वारा बेटी से अभी तत्काल तलाक देने की धमकी देकर जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज कर आरक्षक से मारपीट करने लगा। घटना में आरक्षक के दाहिना कंधा, कमर में चोट आया है। घटना में शासकीय कागजात को भी कल्पनाथ यादव ने फाड दिया है। आरोपी कल्पनाथ यादव ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...