एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के शव में सड़न आ चुकी थी, जबकि युवती ने गुरुवार को ही फांसी लगाई है। प्रथम दृष्टया पुलिस दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका जता रही है।

बताया जा रहा है कि युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलने के बाद युवती ने भी उसी पेड़ पर फांसी लगा ली। हालांकि, दोनों की मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या है और उनके बीच किस तरह का संबंध था, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल पामगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

GGU में छात्रों के विरोध के बाद BA-LLB छठवें...

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में BA-LLB छठवें सेमेस्टर की दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को लेकर छात्रों का विरोध आखिरकार रंग लाया। छात्रों...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती अस्पताल के सिविल सर्जन संतोष पटेल को...

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...