Model Suicide: 30 साल की मॉडल ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी मिला, लिखा- मैं खुश नहीं हूं, शांति चाहिए

मुंबई। सपनों की नगरी मुंबई से ऐसी शॉकिंग खबर आई है जिसे जानकर आप शॉक्ड हो जाएंगे. ग्लैमर वर्ल्ड की दुनिया में अपने सपनों को पूरा करने आई एक मॉडल ने मौत को गले लगा लिया है. मॉडल ने होटल के पंखे से लटककर फांसी लगा ली है. मॉडल की लाश के पास से एक सुसाइड (Suicide) नोट भी बरामद हुआ है. इस सुसाइड नोट में मॉडल ने ऐसी बात लिखी जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और केस की जांच कर रही है.

30 साल की मॉडल ने किया सुसाइड
आत्महत्या करने वाली इस मॉडल का नाम आकांक्षा मोहन (Akansha Mohan) बताया जा रहा है. इस मॉडल की उम्र 30 साल है. आकांक्षा मोहन ने मुंबई के अंधेरी इलाके में चार बंगला इलाके के होटल में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मॉडल ने होटल में दोपहर करीब 1 बजे चेक इन किया और रात को खाने का ऑर्डर दिया.

पंखे से लटका मिला शव
अगले दिन जब वेटर ने कमरे की घंटी बजाई और आवाज लगाई तो काफी देर तक कोई रिस्पांस नहीं आया. जिसके बाद वेटर ने होटल के मैनेजर को इसकी जानकारी दी. मैनेजर ने पुलिस को फोन किया. जब पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरा खोला तो सबके होश उड़ गए. मॉडल का शव पंखे से लटका मिला था.

सुसाइड नोट में कही ये बात
मॉडल ने पंखे से लटककर फांसी लगाने से पहले एक सुसाइ़ड नोट भी लिखा. पुलिस को ये सुसाइड नोट होटल रूम से मिला. इस सुसाइड नोट में लिखा था- ‘मुझे माफ करें. इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है. किसी को भी परेशान ना करें. मैं खुश नहीं हूं, शांति चाहिए बस.’ इस सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...