बाथरूम में BSP कर्मी के ऊपर गिरा प्लास्टर: पीठ में आई मामूली चोट लेकिन बड़ा हो सकता था हादसा…BMS ने कहा-क्वार्टर मेंटेनेंस में देरी न करे प्रबंधन

भिलाई। बीएसपी प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा टाउनशिप के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उनके कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। टाउनशिप के क्वार्टर जर्जर हालत में है। जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। आज सुबह 5:30 बजे फायर ब्रिगेड बीएसपी कर्मी निवासी 16 बी सड़क 1 सेक्टर 4 सीताराम गुप्ता जब अपने टॉयलेट में गए तो अचानक छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया जिससे वह बड़ी घटना से बच गए पर उन्हें मामूली चोटें आई है।


घटना की जानकारी उन्होंने बीएमएस के पदाधिकारी और अपने सहकर्मी दीपक मिश्रा को दी उन्होंने वहां पहुंचकर घटना का जायजा लिया और भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री रवि शंकर सिंह को इसकी सूचना दी

महामंत्री ने घटना की गंभीरता को समझते हुए टाउनशिप के मुख्य महाप्रबंधक एस व्ही नंदनवार से बात की और घटना की जानकारी दी मुख्य महाप्रबंधक ने अपने सहकर्मी सेक्टर -4 सिविल के इंचार्ज ई के लहरी को वहां भेज कर रिपेयर करवाने की हिदायत दी।


मीडिया प्रभारी अशोक माहौर ने जब इस संबंध में ई के लहरी से बात की तो उन्होंने रविवार होने और स्टाफ की कमी के कारण सोमवार को रिपेयर करवाने का आश्वासन दिया है। बीएसपी मकानों की जर्जर अवस्था टार फेल्टिंग, पेंडिंग सिविल वर्क और टाउनशिप की समस्याओं के संबंध में पिछले हफ्ते मुख्य महाप्रबंधक टाउनशिप से बीएमएस के अपेक्स कमेटी की मीटिंग हो चुकी है। मुख्य महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द टैंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी उसके बाद रेगुलर काम शुरू हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...