भिलाई के दुर्गा नगर पश्चिम में पहली बार मनाया जाएगा दशहरा महोत्सव: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, MLA देवेंद्र यादव, मेयर नीरज पाल होंगे गेस्ट…दशहरा पर कई भव्य आयोजन

भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 7 में दुर्गा नगर (पश्चिम) सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति, कोहका रोड द्वारा इस वर्ष पहली बार दशहरा उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन अष्टमी से प्रारंभ होगा जिसमें सामूहिक गरबा, दुर्गा पूजन, कन्या पूजन ,भंडारा आदि का आयोजन होगा, तथा एकादशी के दिन 40 फीट के रावण दहन के साथ महोत्सव की समाप्ति होगी।

दुर्गा नगर (पश्चिम) सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति, भिलाई के सचिव ऋषि कुमार ने भिलाई टाइम्स को बताया की इस कार्यक्रम में यशस्वी अतिथि छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे , मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र यादव (विधायक भिलाई नगर) और विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज पाल (महापौर नगर निगम भिलाई), संरक्षक गिरिवर बंटी साहू (सभापति , नगर निगम भिलाई) तथा अध्यक्षता- आदित्य सिंह (पार्षद व एम. आई. सी. मेंबर , वार्ड क्रमांक 7) उपस्थित होंगे।

सह अतिथि के रूप में यशवंत साहू, सुदीप अग्रवाल, रवि सोनी उपास्थित होंगे। मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत एकादशी के दिन 6/10/2022 गुरुवार को शाम 5:00 बजे से टॉप म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति के साथ होगी, तथा समापन 40 फीट के रावण दहन के साथ होगा।

इस कार्यक्रम में अद्भुत आतिशबाजी का नजारा भी देखने को मिलेगा जिसमें सोनबरसा, रंग वर्षा, टिमटिमाते झरने आदि दर्शनीय होंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु दुर्गा नगर पश्चिम के सभी रहवासी उत्साहित है तथा दुर्गा नगर पश्चिम के सभी रहवासियों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में जन समुदाय से उपस्थिति के लिए अपील की हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...