Mahadev Book के रजिस्टर से बड़ा खुलासा: महादेव और रेड्‌डी अन्ना के एक ही ब्रांच से 21 करोड़ रुपए का ताबड़तोड़ ट्रांजेक्शन…एक हजार से ज्यादा बैंक एकाउंट्स में डाले गए पैसे, इस खुलासे में दुर्ग SP ने क्या-कुछ बताया, पढ़िए ये बड़ा अपडेट

भिलाई। ऑनलाइन सट्‌टा एप महादेव बुक और रेड्‌डी अन्ना को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। दुर्ग पुलिस ने सोमवार को जिस ब्रांच में रेड मारकर 9 गुर्गों को पकड़ा था। उनसे कई खुलासे हुए हैं। पुलिस को कई बैंक एकाउंट्स मिले हैं। जिसमें ये पता चला है कि एक हजार से ज्यादा बैंक खातों में 21 करोड़ रुपए ताबड़तोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं।
सोमवार को पकड़े गए महादेव बुक के गुर्गो से पुलिस ने बैंक खाता बरामद किया था। जिसमें खातों को खंगालने पर पुलिस को महादेव और रेड्डी अन्ना ऑन लाईन सट्टा ऐप से जुड़ें बैंक खातों से तकरीब 1 करोड़ रूपये की राशि फ्रीज की गई है। वहीं एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि महादेव बुक के खातों से 21 करोड़ रुपये का लेनदेन उजागर हुआ है। 1 हज़ार अलग अलग खातों में ट्रांसफर किया गया है। अब पुलिस खाता धारकों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी हुई है।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि जल्द ही एंटी क्राईम, सायबर यूनिट दुर्ग के द्वारा महादेव रेड्डी अन्ना ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहे स्थानों की जानकारी मिली है। जिस पर पुलिस जल्द दबिश देकर बड़ा खुलासा करेगी। महादेव बुक, रेड्डी अन्ना ऑन लाइन सट्टा को लेकर एसपी ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार करने के बाद मैदान में स्वयं उतर कर ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहें है।

बैंक पासबुक का तकनीकी जानकारी जुटाने के बाद स्थानीय बैंकों से महादेव रेड्डी अन्ना ऑन लाईन सट्टा ऐप से संदिग्ध बैंक खातों से और भी जानकारी जुटाई जा रही है। महादेव बुक के सक्सेस पार्टी में शामिल होने दुबई गए गुर्गे भिलाई पहुंच चुके है। इन पर कार्रवाई नहीं होने से बिंदास शहर में घूमते नजर आ रहें है। लेकिन पुलिस ने उनकी सारी कुंडली एक-एक कर जुटा रही है। अचानक दबिश देकर सट्टा के बड़े कारोबार का पर्दाफाश करने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई। इसमें कई ऑनलाइन सटोरिया ऐसे है जो अपने आकाओं तक गिरफ्तारी को सजग हो गए है। बता दें कि दुर्ग पुलिस द्वारा महादेव बुक एप्लीकेशन द्वारा लगातार ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...