दशहरे पर अश्लील नृत्य पर नोटों की बरसात, कांग्रेस किस संस्कृति का प्रदर्शन कर रही है- बीजेपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने मनेन्द्रगढ़ इलाके में कांग्रेस नेताओं, अफसरों द्वारा विजयादशमी के धार्मिक अवसर पर अश्लील नृत्य करने वाली डांसर पर नोटों की बरसात की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में यह किस अपसंस्कृति का प्रदर्शन कर रही है और अश्लीलता पर लुटाने के लिए कांग्रेसियों और कांग्रेस सरकार के अफसरों के पास यह रकम आ कहां से रही है।

घपलों घोटालों और कमीशनबाजी से बटोरा गया धन अश्लीलता पर बरसाया जा रहा है। कितनी लज्जाजनक स्थिति है कि गांधी जी के दर्शन पर व्याख्यान देने वाले कांग्रेसी, गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने का ढिंढोरा पीटने वाले कांग्रेसी अश्लीलता पर आनंदित होकर वही नोट फेंक रहे हैं, जिन पर पूज्य बापू का चित्र अंकित है। यह जो संस्कृति कांग्रेस के नेता दिखा रहे हैं, वह छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ साथ बापू का भी अपमान है। विजयादशमी जैसे राष्ट्रवादी चेतना का महापर्व पर गंदगी फैलाने से बाज न आने वालों की हरकत देखकर छत्तीसगढ़ शर्मसार हो रहा है। आज के संचार क्रांति के युग में दुनिया भर तक कांग्रेस का यह सांस्कृतिक कार्यक्रम और उसकी संस्कृति पहुंच गई है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने सवाल किया है कि धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर अश्लील डांस कराने और बेहूदगी पर देश की मुद्रा फेंकने वाले कांग्रेस नेताओं और इसमें शामिल होने वाले सरकारी अफसरों और कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। समाज में गंदगी फैलाने वालों को सरकार का संरक्षण यह साबित कर रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैसा नवा छत्तीसगढ़ गढ़ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...