दुर्ग में अफवाहों ने बढ़ाई मुश्किलें: चरोदा के बाद उतई के इस गांव में बच्चा चोर को लेकर अफवाह में मानसिक रोगी की कर दी पिटाई…दुर्ग SP बोले-अफवाह में न आए, नहीं आया कोई बच्चा चोर

  • तीन दिन में बच्चा चोर के आरोप में पिटाई का दूसरा बड़ा मामला
  • गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्वाचन क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण इलाके के खोपली गांव की घटना
  • सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
  • दुर्ग पुलिस ने की घटना की पुष्टि
  • मचांदुर पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला
  • मानसिक रोगी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे लोग

भिलाई। दुर्ग जिले में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर तीन साधुओं की पिटाई करने के बाद अब एक मानसिक रोगी को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। मामला उतई थाना क्षेत्र के मचांदुर चौकी अंतर्गत घोपली डी पारा गांव का है। यहां कुछ युवक मानसिक रोगी को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। इतना सब हो जाने के बाद भी पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की जगह मामले को दबाने में लगी हुई है।


मचांदुर चौकी प्रभारी श्याम सिंह नेताम ने बताया कि गुरुवार शाम 5 बजे के करीब उन्हें सूचना मिली थी घोपली डी पारा गांव में कुछ लोग युवक को पीट रहे हैं। जब पुलिस वहां पहुंची पता चला कि कुछ लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त की पिटाई कर दी है। इसके बाद पुलिस विक्षिप्त को गाड़ी में बैठाकर अस्पताल लाई और उसका मुलाहिजा करवाया। विक्षिप्त को अभी भी चौकी में रखा गया है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर भेजा जाएगा। इस मामले में दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा का कहना है कि यह बहुत गंभीर मामला है। इसकी जानकारी ली जाएगी और आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव का कहना है कि मामले की जानकारी है। हमने विक्षिप्त को रेस्क्यू कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...