भिलाई में IT Cell और सोशल मीडिया का जिम्मा संभालेंगे सौरभ शर्मा…कांग्रेस ने बनाया विंग का भिलाई शहर जिलाध्यक्ष, विधायक देवेंद्र से मुलाकात कर माना आभार

भिलाई। मिशन-2023 से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। सोशल मीडिया के इस युग में आईटी सेल और सोशल मीडिया विभाग को भी कांग्रेस मजबूत करने में जुट गई है। इस काम के लिए प्रदेशभर में नियुक्ति हुई है। भिलाई खुर्सीपार के रहने वाले युवा नेता सौरभ शर्मा को कांग्रेस में आईटी सेल और सोशल मीडिया विभाग का भिलाई शहर जिलाध्यक्ष बनाया है। यानि कि अब सौरभ शर्मा के कंधों पर कांग्रेस के आईटी सेल व सोशल मीडिया की जिम्मेदारी होगी। इस जिम्मेदारी के बाद सौरभ ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की और उनका आभार माना।

सौरभ की नियुक्ति के लिए जारी आदेश में लिखा है- सौरभ शर्मा जी आपको छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी व आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सुप्रिया श्रीनेत जी की भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के कार्यों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करने हेतु “भिलाई नगर जिला” का छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

आशा है आप पूरी ताकत के साथ कांग्रेस की रीति-नीति एवं सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु पूर्ण निष्ठा से दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय समय पर अपने प्रतिवेदन से अवगत कराते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...