बिजली बिल नहीं पटाने वाले हो जाए सावधान: एक महिने के अंदर 1940 लोगों से वसूले गए 4 करोड़ रुपए…दुर्ग संभाग के 791 कंस्यूमर्स की बिजली कनेक्शन भी काटी गई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दुर्ग वृत्त के पांचों विभागीय संभाग यथा दुर्ग, भिलाई, बालोद, बेमेतरा एवं साजा के अंतर्गत विगत एक महिने में 1940 निम्नदाब उपभोक्ताओं सेे 04 करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक की वसूली की गई। इस दौरान बकाया भुगतान नहीं करने वाले 791 निम्नदाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिये गये।

गौरतलब है कि बिजली वितरण कंपनी द्वारा बकाया राजस्व के लक्ष्य को हासिल करने निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वर्तमान में गैरशासकीय एवं औद्योगिक कनेक्शनों पर बकाया होने पर कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जा रही है। बिजली बिल के देयको के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं को बार-बार ध्यान आकृष्ठ कराया जा रहा है, जिससे वे देयक समय पर जमा कर देवें। मैदानी अधिकारी एवं उनकी टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर उनसे बिजली बिल जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं।

अधीक्षण अभियंता (वृत्त) ए.के.गौराहा ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लक्ष्य पूर्ति के अनुरूप निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दुर्ग वृत्त के पांच संभागों बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा है। दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत देयकों का भुगतान नियमित रूप से करने हेतु अपील किया है, जिससे कि विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही से होने वाले असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से उपभोक्ताओं को ‘‘मोर बिजली एप’’ डाउनलोड करने हेतु प्रेरित करने की बात कही।

मुख्य अभियंता ने आगे बताया कि पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा निर्मित “मोर बिजली ऐप” के माध्यम से उपभोक्ता नवीनतम बिजली बिल का विवरण, बिजली बिल पेमेंट की जानकारी, बिजली सप्लाई संबंधी शिकायत, बिल भुगतान का विवरण, बिजली बिल हॉफ योजना में प्राप्त छूट की जानकारी, मींटर रीडिंग भेजने आदि की सुविधा ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...