दुर्ग जिले का पहला अडवांस इलेक्ट्रिक शवदाह गृह भिलाई में बनकर तैयार: रामनगर मुक्तिधाम में सुविधा जल्द होगा शुरू…इंस्टॉलेशन सहित अनेकों कार्य पूर्ण…मेयर नीरज और आयुक्त रोहित ने किया इन्स्पेक्शन

भिलाई। दुर्ग जिले का पहला विद्युत शवदाह गृह भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में बनकर तैयार हो चुका है। रामनगर मुक्तिधाम में मेयर नीरज पाल और निगम आयुक्त रोहित व्यास ने संयुक्त रूप से विद्युत शवदाह पहुंचकर इसके बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके लिए शेड सहित कमरा निर्माण किया जा चुका है मशीन इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। विद्युत सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा चुके हैं। विद्युत शवदाह में शवदाह की प्रक्रिया की बात करें तो आधे घंटे में यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और अस्थि आदि प्राप्त करने के लिए और आधे घंटे का समय लगेगा।

गौरतलब है की पूरा प्रोसेस 1 घंटे में (शवदाह एवं अस्थि संग्रहण की प्रक्रिया) पुर्ण हो जायेगी। पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी यह विद्युत शवदाह गृह बहुत उपयोगी है, लकड़ी और कंडे के अभाव में भी इसकी प्रक्रिया जारी रहेगी तथा कम मात्रा में लकड़ी और कंडे की खपत होगी। दिन में यदि इसके शवदाह की प्रक्रिया को समझे तो 10 घंटे में 8 से 10 शवदाह हो पाएंगे। बारिश के दिनों में भी यह काफी कारगार साबित होगा, क्योंकि इन दिनों अधिकतर लकड़ी और खंडे के बारिश में भीगने की संभावना अधिक हो जाती है। इसको चालू करने के लिए कुछ प्रक्रिया ही शेष रह गई है, इसके बाद इसे शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।

विद्युत शवदाह गृह के निर्माण कार्य में लगभग 52 लाख रुपए खर्च हुए हैं, इसका संचालन एवं संधारण के लिए एजेंसी 2 साल तक काम करेगी तथा इसे मेंटेन रखेगी, इसके अलावा इससे संबंधित प्रशिक्षण भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। एक तरह से यह आधुनिक विद्युत शवदाह गृह होगा जो कि भिलाई में अपने तरह का पहला शवदाह गृह होगा।

विद्युत शवदाह गृह में लकड़ी और कंडे में होने वाले खर्च की अपेक्षा पैसे की बचत होने की संभावना अधिक जताई जा रही है। कोरोना काल में शव की अधिक संख्या मुक्तिधाम में आने को देखते हुए रामनगर के मुक्तिधाम में इसको स्थापित करने की मंशा से इस पर कार्य किया गया था, आज पूर्ण रूप से यह बनकर तैयार है और शीघ्र ही इसे प्रारंभ किया जाएगा।

रामनगर के मुक्तिधाम में इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक अभियंता अरविंद शर्मा, महापौर के निज सचिव वसीम खान, उप अभियंता अर्पित बंजारे एवं बसंत साहू आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...