भिलाई में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: मूक बधिर भतीजी से चाचा ने किया रेप… जान से मारने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म… ऐसे पकड़ाया आरोपी चाचा

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना अंतर्गत शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मुक बधिर किशोरी से उसके ही चाचा ने विगत 2 वर्षों से अनाचार कर रहा है। किशोरी लगातार आरोपी के द्वारा डराया धमकाया जाने के कारण अत्याचार सहन करती रही।

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मो. असलम खान (40 साल) ने अपनी गूंगी बहरी(मूक बधिर) भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। उसने सोचा की वो किसी को कुछ बता नहीं पाएगी। इसलिए दो साल पहले घर में अकेला पाकर उसने अपनी ही भतीजी की आबरू लूट ली। साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। डर के मारे युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया तो चाचा की हिम्मत बढ़ गई। पिछले दो सालों से जब भी मौका पाता भतीजी के साथ दुष्कर्म करता था।

वैशाली नगर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने उनकी 18 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की आबरू किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके चाचा ने लूटी है। उसका यह घिनौना कार्य पिछले दो सालों से चलता आ रहा है। लड़की जब 16 साल की थी तब पहली बार घऱ में अकेला पाकर चाचा ने उससे रेप किया था।

उसने उसे धमकी दी थी कि यदि वो किसी को कुछ बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। डर के मारे बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। उसने सबसे पहले 2020 में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 2021 में और फिर 19 अप्रैल 2022 को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब पीड़िता को लगा की चाचा की गंदी हरकतें नहीं रुकने वाली तो उसने अपने माता पिता को इशारों में और लिखकर सारी सच्चाई बताई।

वैशाली नगर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मो. असलम खान के खिलाफ धारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...