नक्सली हमले में शहीद सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज के गृह ग्राम पिहरीद पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल… श्रद्धांजलि अर्पित की… अब पिहरीद हाई स्कूल जाना जाएगा शहीद दीपक भारद्वाज के नाम पर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज के सक्ति जिले स्थित गृह ग्राम पिहरीद पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर पिहरीद हाई स्कूल का नामकरण शहीद श्री दीपक भारद्वाज के नाम पर करने की घोषणा की। गौरतलब है कि दीपक भारद्वाज बीजापुर जिला के तर्रेम थाना क्षेत्र के जीवनागुड़ा इलाके में नक्सली मुठभेड़ के दौरान 3 अप्रैल 2021 को शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री ने शहीद दीपक भारद्वाज के पिता राधेलाल भारद्वाज एवं माँ परमेश्वरी भारद्वाज तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री बघेल जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के बाद आज हसौद में आयोजित कार्यक्रम के बाद पिहरीद पहंुचे थे। मुख्यमंत्री के साथ पिहरीद पहंुचे बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, विधायक राम कुमार यादव और केशव चंद्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद दीपक भारद्वाज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...