ये सरकारी कर्मी कब सुधरेंगे…टाइम पर ऑफिस नहीं आने वाले 23 कर्मी मिले…उपायुक्त साहू ने अचानक दी दफ्तरों में दबिश, अब कमिश्नर को सौंपी जाएगी सबकी रिपोर्ट

भिलाई। नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार के निर्देश पर गुरुवार आज उपायुक्त मोहेंद्र साहू द्वारा राज्य सरकार के आदेश पर जिले के सभी शासकीय कार्यालय और निगम कार्यालय में 3 फरवरी से कार्यालय का समय बदलकर सुबह 10 बजे से कर दिया गया है। आज निगम के आयुक्त लोकेश चंद्राकार के निर्देश पर उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। दफ्तर निरीक्षण के दौरान प्लेसमेंट और नियमित कर्मचारी कुल 23 कर्मचारी रहें नदारद मिलें लिपिक सहित देर से आने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाही कर समय पर अनुपस्थिति कर्मचारियों का नाम आयुक्त लोकेश चंद्राकार को नस्ती बनाकर भेजा जाएगा।उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे निर्धारित समय पर निगम दफ्तर पहुँचे। देर से आने वाले कर्मचारियों को लापरवाही न करने की सख्त हिदायत दी गई छत्तीसगढ़ शासन से अधिसूचना जारी होने के बाद से निगम का समय सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है। निगम उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने सुबह 10 बजे अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेनो कक्ष, राजस्व विभाग, संपत्तिकर विभाग, भवन संधारण, सचिवालय, लोक सेवा गारंटी काउंटर, टैक्स वसूली काउंटर, जन सूचना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लेखा विभाग, स्टेशनरी विभाग, जनसंपर्क विभाग, भवन संधारण, स्वास्थ्य विभाग, अभियंता कछ, पेंशन शाखा, आधार कार्ड एवं जनगणना शाखा आदि विभागों में निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान 23 जिसमें प्लेसमेंट और नियमित दोनों अनुपस्थित पाए गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...